Welcome to Home Science College, Hoshangabad | Welcome to Home Science College, Hoshangabad

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 08.03.2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर डॉ कविता बारंगे समाज सेविका श्रीमती कल्पना सरकार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन सुश्री सोनाली जी एवं डॉ वर्षा चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

शासकीयगृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 08.03.2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मेंआजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मेंमुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेटबैंक के मैनेजर डॉ कविता बारंगे समाज सेविका श्रीमती कल्पना सरकार महाविद्यालय केप्राचार्य डॉ. श्रीमती कामिनी जैन सुश्री सोनाली जी एवं डॉ वर्षा चौधरी ने अपनीगरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।

       मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलनके पश्चात् संगीत विभाग की छात्राओं ने मां सरस्वती शारदे वंदना की प्रस्तुति दी। श्रीप्रेम कांत कटंगकार ने हारमोनियम पर श्री रामसेवक शर्मा ने तबले पर संगत दी।

       अतिथियों के स्वागत के पश्चात् अपनेस्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 1 दिन के लिए हमारी भावना नहीं होना चाहिए।सशक्तिकरण का अर्थ आधुनिकता नहीं है। जरूरी नहीं कि आप नौकरी ही करें, परंतु एक पुत्री, पत्नी, मां के रूपमें  अपने आप को प्रतिस्थापित कर सकती है।सिर्फ वस्त्र एवं अंग्रेजी ही आपके मजबूत व्यक्तित्व की परिचायक नहीं है। महिलालीडर में संवेदनाओं के साथ-साथ तर्क  केसहित संतुलन की अद्भुत क्षमता होती है। शिक्षा क्षेत्र महिलाओं को सशक्त बना सकताहै। महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी है। घर परिवारमें रहने वाली महिलाएं चारदीवारी के बाहर निकलकर अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तोउन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी। खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक और राजनीति सेरक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं बड़ी भूमिका में हैं ।महिलाओं की इसी भागीदारी कोबढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

     पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी नेछात्राओं का उद्बोधन करते हुए कहा कि हर इंसान की एक कहानी है। अपनी एक अलग कहानीबनाओ ।सीमित संसाधनों का उपयोग करना आना चाहिए। अपने आप पर विश्वास होगा तभी आपगलत का विरोध करेंगे ।छोटी-छोटी चीजें आपके व्यक्तित्व का निर्धारण करती है ।आपविपदा   का इंतजार ना करें। हमेशा सीखतेरहें डटे रहें। आपको अपनी जिंदगी का सही निर्णय लेना आना चाहिए। साईबर वर्ड से सचेत होना अति आवश्यक है। हमें अपनी मानसिकताको सकारात्मक करना होगा। यातायात एवं महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न धाराओं से वीडियोग्राफी के माध्यम सेछात्राओं को पुलिस महा निरीक्षक ने अवगत कराया।

Back to News List